Shimla: चिड़गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौ’त

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चिड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत जांगला चौकी के समीप बढ़ियारा-झलवाड़ी रोड पर एक अल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार देर रात हुआ। दुर्घटना में मृतकों की पहचान मान सिंह ठाकुर (52), पुत्र नरेंद्र ठाकुर, निवासी झलवाड़ी, और हेम सिंह (33), पुत्र प्रताप सिंह, निवासी झलवाड़ी के रूप में हुई है।

Also Read: https://himlivetv.com/dharamshala-selfie-point/

जानकारी के मुताबिक, मान सिंह ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि हेम सिंह को रोहड़ू अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण रास्ते में ही उनका भी निधन हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी में दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और अंधेरे के चलते कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

Advertisement – HIM Live Tv

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह रोड काफी संकीर्ण और खतरनाक है, जिससे हादसे का जोखिम हमेशा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस मार्ग पर उचित सुधार और साइनबोर्ड लगाए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। इस दर्दनाक हादसे से झलवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।