Himachal: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार धर्मशाला पहुंचे, बीएलओ से सीधा संवाद कर दिए बड़े निर्देश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने चार दिवसीय कांगड़ा और चंबा दौरे की शुरुआत करते हुए निर्वाचन अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया। 5 जून से 8 जून 2026 तक निर्धारित इस दौरे के दौरान वे निर्वाचन व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों से फीडबैक भी ले रहे हैं। पहले दिन धर्मशाला के धर्मकोट स्थित होटल हयात में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सटीक और समावेशी बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज चाडला, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुरारी लाल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी दोरजे ठाकुर सहित जिला और उपमंडल स्तर के कई निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे। अपने संबोधन में ज्ञानेश कुमार ने बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्वाचन प्रणाली की आधारशिला बताते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंच सुनिश्चित करने और ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए, जो किसी कारणवश अब तक पंजीकृत नहीं हो पाए हैं।

संवाद के दौरान नए मतदाताओं की पहचान, प्रवासी मतदाताओं के सत्यापन और मतदाता सूची के नियमित अद्यतन से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि निर्वाचन आयोग हर स्तर पर आवश्यक सहयोग और प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों के अधिक प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया, ताकि निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने निर्वाचन मशीनरी के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी चुनाव प्रक्रिया के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आह्वान किया।

धर्मशाला प्रवास के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मैकलोडगंज स्थित नामग्याल मठ, सेंट जॉन चर्च और नॉरबुलिंगका मठ का भी भ्रमण किया। उनका यह दौरा निर्वाचन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों से सीधे संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर बड़ा अपडेट, प्रभावित परिवारों को मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया बोले- विकास के साथ हितों की...

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ प्रभावित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पात्र परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और R&R का लाभ दिया जाएगा, जबकि एयरपोर्ट विस्तार से पर्यटन, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सोलन के चौक बाजार में खूनी झड़प से सनसनी, चाकू लगने से युवक की मौत; दो घायल, 24 घंटे में दूसरी वारदात से उठे...

सोलन के चौक बाजार में दो गुटों के बीच खूनी झड़प में चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। 24 घंटे में शहर में दूसरी गंभीर वारदात के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Kangra: जन्माष्टमी पर खबरू महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तों ने किए दर्शन; भूस्खलन के डर के बावजूद दिनभर पहुंचते रहे...

जन्माष्टमी पर बोह घाटी के प्रसिद्ध खबरू महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हवन-यज्ञ, शिव नुआला और कांगड़ी धाम का आयोजन हुआ, हालांकि घड़गू गांव में हुए भूस्खलन के बाद इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही।

Kangra: रैत में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों की भीड़; रात को कटेगा केक, कल होगा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विकास खंड रैत के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्तों ने फलाहार ग्रहण किया, जबकि कुठंमा में फलाहार का लंगर लगाया गया। क्षेत्र के कई मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम रही।