Chamba: चंबा में खाई में गिरने से 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, पूरे गांव में शोक

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पुलिस थाना खैरी के तहत आने वाले गांव नागौड़ से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय पानो देवी, पत्नी डिब्रू राम, अपने पशुओं के लिए चारा इकट्ठा करने जंगल गई थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरीं। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज चंबा और फिर उच्च उपचार हेतु डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया। तमाम प्रयासों के बावजूद मंगलवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!