नाके पर पकड़ी गई कार, अंदर मिला ‘चिट्टा’… बिलासपुर पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 13.30 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बिलासपुर और एक पंजाब का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना पुलिस टीम मंडी भराड़ी क्षेत्र में नियमित जांच के लिए नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान एक कार (HP 91-6134) को जांच के लिए रोका गया। कार में सवार तीनों युवक पुलिस को संदिग्ध लगे, जिसके बाद उनकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 13.30 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुर प्रकाश सिंह, पुत्र बलदेव, विशाल चौधरी (24), पुत्र ज्ञान चंद, निवासी गांव व डाकघर बहल (बिलासपुर) और पीतांबर (27), पुत्र राम पाल, निवासी शमलाह, तहसील आनंदपुर साहिब (पंजाब) के रूप में हुई है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पुलिस मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा में कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे ऑडिशन; जानें तारीख और जगह, SDM डॉ. गणेश ठाकुर...

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 12 से 15 अक्तूबर तक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन मिनी सचिवालय शाहपुर के कमरा नंबर 115 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Kangra: कांगड़ा में होमस्टे पर पुलिस की दबिश, 11 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के 3 युवकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के अरला में भवारना पुलिस ने एक होमस्टे पर दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पालमपुर के तीन युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में NSS शिविर का आगाज, 51 स्वयंसेवी विद्यार्थी सात दिन तक करेंगे समाज सेवा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में 51 स्वयंसेवी विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के गुण विकसित करेंगे।

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।