Chamba: यातायात सुधार के लिए डीसी ने जारी की अधिसूचना, डिटेल यहां देखें

Date:

--Advertisement--

चंबा: जिला दंडाधिकारी मुकेश रेप्सवाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत चंबा नगर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार ज़ीरो पॉइंट हरदासपुर, राधा-कृष्ण मंदिर के सामने, और चौगान बाजार में वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान बनाए गए हैं। मिलेनियम गेट पर एक समय में 9 टैक्सी खड़ी की जा सकती हैं।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कोर्ट परिसर के पीछे गाड़ियों की पार्किंग पर रोक रहेगी। सरकारी वाहन पीली लाइन के भीतर पार्क हो सकते हैं। अस्पतालों के पास एंबुलेंस और टैक्सी के लिए भी विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

एसडीएम कार्यालय के सामने निजी वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी और केवल सरकारी गाड़ियों को अनुमति दी जाएगी। होटल इरावती के सामने की पार्किंग व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बसों के लिए भी भरमौर चौक, सुल्तानपुर, और ज़ीरो पॉइंट पर स्टॉप निर्धारित किए गए हैं। लोडिंग-अनलोडिंग सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक की जाएगी। शहर की कुछ सड़कों को एकतरफा यातायात के लिए अधिसूचित किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार कुछ सड़कों पर हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति होगी, जैसे सुल्तानपुर से बालू चौक तक।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।