नेपाल में तबाही के बीच चंबा के युवक का आया फोन, बोला- ‘मां मैं सुरक्षित हूं’; टनल में होने से बची जान

Date:

--Advertisement--

नेपाल में बाढ़ और आपदा की खबरों के बीच चंबा के सलूणी के एक परिवार की चिंता उस समय दूर हुई, जब नेपाल में काम कर रहे उनके बेटे सलमान खान उर्फ जानू ने व्हाट्सएप कॉल कर अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। बुधवार से वीरवार रात तक बेटे से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार लगातार किसी अनहोनी की आशंका में परेशान था। वीरवार रात करीब नौ बजे जब सलमान की आवाज फोन पर सुनाई दी तो उसकी मां फकीजा बेगम और पत्नी बेबी ने राहत की सांस ली।

सलमान ने फोन पर परिवार को बताया कि वह सुरक्षित है। उसने बताया कि जिस समय नेपाल में बाढ़ और आपदा से तबाही मची, उस दौरान वह दूसरी नदी पर बन रही एक सुरंग में अन्य श्रमिकों के साथ काम कर रहा था। सुरंग के अंदर होने के कारण उन्हें तत्काल घटना की जानकारी नहीं मिल पाई। रात को काम खत्म करने के बाद जब वह बाहर निकला तो आसपास हुई तबाही का पता चला।

Also Read: कांगड़ा-चंबा के बाद अब ऊना का युवक नेपाल में लापता, त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट में था तैनात; परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत किलोड़ के त्रिभोल निवासी सलमान खान उर्फ जानू पिछले चार वर्षों से नेपाल की एक निजी जलविद्युत परियोजना में टरबाइन फिटिंग का काम कर रहा है। परिवार के अनुसार वह साल में करीब दो माह के लिए घर लौटता है और बाकी समय नेपाल में रहकर काम करता है। परिवार का कहना है कि सलमान के पिता यूनिस मोहम्मद का निधन हो चुका है। परिवार में 55 वर्षीय मां फकीजा बेगम, पत्नी बेबी, 15 वर्षीय बेटी साहिबा, 12 वर्षीय बेटा असद और छोटा भाई आयाज हैं। परिवार के भरण-पोषण की मुख्य जिम्मेदारी सलमान के कंधों पर है, जिसके चलते वह कई वर्षों से नेपाल में काम कर रहा है।

सलमान के चाचा ताजदीन खान के अनुसार, फोन पर सलमान ने बताया कि जिस क्षेत्र में आपदा आई है, वह उनके स्थान से करीब 150 किलोमीटर दूर है। उसने बताया कि 24 पुराने और दो निर्माणाधीन बिजली प्रोजेक्ट बह गए हैं। सलमान ने यह भी बताया कि जिस झील में ग्लेशियर गिरने की जानकारी है, उसके आसपास दो और ग्लेशियर खतरे की जद में बताए जा रहे हैं।

सलमान के मुताबिक जिस झील का पानी प्रभावित क्षेत्र से होकर बहता है, उसका जल प्रवाह नेपाल, तिब्बत और चीन की ओर जाता है। नेपाल में बाढ़ से मची तबाही की खबरों के बीच परिवार के लिए सबसे बड़ी राहत यही रही कि सलमान सुरक्षित है। बेटे की आवाज सुनने के बाद मां, पत्नी और अन्य परिजनों की चिंता कुछ कम हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।