Chamba: चम्बा पीजी कॉलेज में खूनी झड़प के बाद बड़ी कार्रवाई, 3 छात्र 15 दिन के लिए निष्कासित, सियासी संगठनों में तकरार तेज

Date:

--Advertisement--

चम्बा के पीजी कॉलेज सुल्तानपुर में दो छात्र संगठनों के बीच हुई खूनी झड़प के मामले में कॉलेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अनुशासन समिति की सिफारिश पर तीन छात्रों को आगामी 15 दिनों के लिए कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है। ये तीनों छात्र एसएफआई से जुड़े बताए जा रहे हैं। निष्कासन अवधि के दौरान ये छात्र कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार यह फैसला झगड़े से जुड़ी वीडियो फुटेज के आधार पर लिया गया है। समिति का कहना है कि संबंधित छात्र हाथ में सरिया, लोहे की रॉड और अन्य हथियार लिए नजर आए, जिसके बाद उनके खिलाफ यह प्रारंभिक कार्रवाई की गई। कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह शुरुआत है और जैसे-जैसे नए सबूत सामने आएंगे, अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और इसे एकतरफा कार्रवाई न समझा जाए।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को कॉलेज परिसर में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट की नौबत आ गई। इस झड़प में करीब छह छात्र घायल हुए थे। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

घटना के बाद कॉलेज की अनुशासन समिति सतर्क हो गई है और परिसर में लगातार निगरानी की जा रही है। छात्र संगठनों के बीच बढ़ते टकराव को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने फिलहाल परिसर में धरने-प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए हमले से जुड़े कुछ स्कैच तैयार किए हैं, जिनकी जांच जारी है।

इस बीच एसएफआई ने कॉलेज प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। संगठन के जिला सचिव इकबाल का कहना है कि झगड़ा दोनों पक्षों के बीच हुआ और दोनों ओर के छात्र घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा क्रॉस एफआईआर दर्ज करने के बावजूद केवल एसएफआई से जुड़े छात्रों पर कार्रवाई करना अनुशासन समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि एसएफआई इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।

वहीं कॉलेज के प्राचार्य राकेश राठौड़ ने कहा कि वीडियो साक्ष्यों के आधार पर तीन छात्रों को 15 दिनों के लिए निष्कासित किया गया है। उन्होंने दोहराया कि यह कार्रवाई प्रारंभिक है और आगे की जांच के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।