Himachal: यूनिवर्सिटी विवाद पर गरमाई सियासत, पुलिस थाने के बाहर एबीवीपी का धरना, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

विश्वविद्यालय परिसर में हुई हालिया घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने बालूगंज पुलिस थाने के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि एसएफआई से जुड़े कथित आरोपियों पर अब तक अपेक्षित और ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और जांच प्रक्रिया में पुलिस प्रशासन ने उदासीन रवैया अपनाया है।

धरने को संबोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि छात्र समुदाय इस मामले में न्याय की उम्मीद कर रहा है, लेकिन अब तक की कार्रवाई से ऐसा लगता है कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी तरह की पक्षपातपूर्ण या लापरवाहीपूर्ण रवैया अपनाया गया, तो इससे न केवल पीड़ित पक्ष का मनोबल गिरेगा बल्कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक और लोकतांत्रिक माहौल भी प्रभावित होगा। उन्होंने साफ कहा कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए और किसी भी संगठन या व्यक्ति को संरक्षण देना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

अक्षय ठाकुर ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ शीघ्र और कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यार्थी परिषद किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करती, लेकिन न्याय में देरी को भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

एबीवीपी ने पुलिस प्रशासन से जांच को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की मांग की। संगठन ने कहा कि सभी संबंधित साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए और जांच की प्रगति के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी दी जाए। साथ ही छात्र प्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर आगे की कार्रवाई करने का आग्रह भी किया गया, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न पैदा हो।

धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता मौजूद रहे और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखीं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह चरणबद्ध तरीके से व्यापक आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।