Big Update: Chamba Panchayat Elections 2026 से पहले बड़ा फैसला, इन ग्राम पंचायतों की Final Voter List हुई जारी

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच जिला चम्बा से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सृजन, पुनर्गठन और समावेशन में शामिल ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस फैसले के बाद चुनावी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है और संबंधित क्षेत्रों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड भटियात, चम्बा, मैहला और सलूणी की चयनित ग्राम पंचायतों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि भटियात विकास खण्ड के तहत समोट, ओसल, जसूर और देवी देहरा पंचायतें शामिल हैं। वहीं चम्बा विकास खण्ड में उदयपुर, भनोता, सरू और चनेड पंचायतों की मतदाता सूचियां जारी की गई हैं।

इसी तरह मैहला विकास खण्ड के अंतर्गत बाट, सराहन, राड़ी, किलोड़, सुनारा, घलुण, मैहलोह, कलमला, भटवाड़ा और तागी पंचायतों की सूची प्रकाशित की गई है, जबकि सलूणी विकास खण्ड में सनूंह, भान्दल, भासुआ और संघणी पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2026 को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूचियों को 1 अप्रैल 2026 को अहर्ता तिथि मानकर तैयार किया गया है। इस कदम के साथ ही चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!