Kangra: सीएम की अनदेखी पर धर्मशाला की जनता ने केंद्रीय विवि निर्माण के लिए चंदा मुहिम शुरू की

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के निर्माण के लिए ₹30 करोड़ जमा न करवाने पर, केंद्रीय विश्वविद्यालय संघर्ष समिति ने भाजपा धर्मशाला शहरी और ग्रामीण मंडल के साथ मिलकर चंदा इकठा करने की मुहिम शुरू की है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु के धर्मशाला के दाड़ी दौरे के दौरान, संघर्ष समिति के सदस्य ज्ञापन सौंपने पहुंचे। लेकिन मुख्यमंत्री ने जनता से मिलने के बजाय अपना काफिला वन-वे से निकाल लिया। इससे गुस्साई जनता ने सरकार पर निर्भर न रहते हुए खुद चंदा एकत्रित करने का निर्णय लिया।

जहां एक ओर मुख्यमंत्री की रैली दाड़ी मैदान में चल रही थी, वहीं दूसरी ओर संघर्ष समिति ने दाड़ी बाजार में चंदा अभियान चलाया और शांति प्रिय तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

भाजपा धर्मशाला शहरी मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवनेश चौधरी ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने केवल दस प्रतिनिधियों को मिलने की अनुमति दी, लेकिन मुख्यमंत्री ने मंच से केवल औपचारिक गतिविधियां जारी रखीं और मुख्य मुद्दों पर बात करने से बचते रहे।

नेताओं ने यह भी कहा कि जहां स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर परियोजना को गति देने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं राज्य सरकार जनता को झूठे वादों से गुमराह कर रही है।

जनता में बढ़ा आक्रोश

इस अभियान को स्थानीय जनता का भारी समर्थन मिला। विरोध प्रदर्शन में नगर निगम धर्मशाला की उप महापौर तजिंदर कौर, भाजपा सह मीडिया प्रभारी अधिवक्ता विश्व चक्सु पुरी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कपूर और एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पठानिया सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

आगे की रणनीति

संघर्ष समिति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक परियोजना के लिए जरूरी फंड उपलब्ध नहीं हो जाते, अभियान जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।