Himachal: सीबीआई के राडार पर 10वीं की फर्जी मार्कशीट गिरोह, हिमाचल में डाक विभाग की नौकरियों में हुआ खुलासा

Date:

--Advertisement--

देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय 10वीं के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरोह सीबीआई के राडार पर चल रहा है। ऐसे में सीबीआई ने राजस्थान, हरियाणा, यूपी व बिहार के साथ ही कई अन्य राज्यों में अपना जाल बिछाया हुआ है और पूरे मामले की परतें खंगाली जा रही हैं। प्रदेश में डाक विभाग के तहत ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसके तहत बाहरी राज्यों से जुड़े युवा हिमाचल में 10वीं के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने में कामयाब रहे। हालांकि जब बाद में दस्तावेजों की पड़ताल हुई तो आरोपियों का पूरा राज खुल गया। सीबीआई की शिमला स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शाखा ने बीते दिनों ही तीनों व्यक्तियों के खिलाफ डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने को लेकर 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं। सीबीआई की शिमला शाखा में डाक विभाग की शिकायत पर इससे पहले भी ऐसे कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

ऐसे में आशंका यही जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई न कोई गिरोह सक्रिय है, जो युवाओं को सरकारी क्षेत्र खासकर डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए फर्जी मार्कशीट उपलब्ध करवा रहा है। मामले की तह तक जाने के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार तक नौकरी हासिल करने वालों आरोपी व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही जिस राज्य से जुड़े बोर्ड के प्रमाण पत्र पेश किए गए, वहां के प्रबंधन से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि पूरे मामले में सीबीआई जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

गौर हो कि शिमला जिला में भी इस तरह के 10 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। इनमें से कुछ मामले सीबीआई को सौंपे गए हैं, जबकि कुछ में स्थानीय पुलिस मामलों की जांच कर रही है। इसी तरह बिलासपुर सहित अन्य जिलों में ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। अधिकतर मामले बाहरी राज्यों से जुड़े हैं, जिसे देखते हुए मामले सीबीआई को भेजे गए हैं।

डाक विभाग द्वारा समय-समय पर अखिल भारतीय ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से शाखा पोस्ट मास्टर, सहायक शाखा पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवकों के पद के लिए भर्तियां प्रकाशित की जाती हैं। इसके तहत मैट्रिक के अंकों की मैरिट की वरीयता सूची के अनुसार आवेदन करने वाले युवाओं को चयनित किया जाता है। ऐसे में बीते कुछ वर्षों के दौरान हुई भर्तियों के तहत विभागीय पड़ताल में कई युवाओं के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।