Himachal: अम्ब में आईसक्रीम रेहड़ी वाले पर पिकअप चालक का हमला, जान से मारने की धमकी भी दी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के थाना अम्ब के तहत अमलैहड़ में आईसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता कृष्णा कुमार, पुत्र सीता राम, निवासी भवानीपुर, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार (वर्तमान में झंगोली गांव में किराएदार) ने पुलिस को बताया कि वह अमलैहड़ चौक से दौलतपुर की ओर जाने वाली सड़क किनारे एक जनरल स्टोर के पास रेहड़ी पर आईसक्रीम बेच रहा था। इस दौरान गांव की ओर से एक पिकअप चालक आया और उसकी रेहड़ी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जब उसने चालक को गाड़ी हटाने को कहा, तो वह गुस्से में आ गया और गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि चालक ने गाड़ी से डंडा निकालकर उसके साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। जाते-जाते आरोपी ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है और आरोपी के खिलाफ बनती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।