हिमाचल

Kangra: भारत की इकलौती महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति संग उड़ान भरकर रचा इतिहास, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब!

भारतीय वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राफेल फाइटर जेट उड़ाकर एक नया इतिहास रच दिया। यह उड़ान पाकिस्तान के फर्जी दावों का जवाब मानी जा रही है। वाराणसी की रहने वाली शिवांगी अब अंबाला की 17वीं स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज़’ का हिस्सा हैं और देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं

Kangra: रुद्राक्ष ठाकुर बने बीजेपी युवा मोर्चा बड़ोह मंडल के अध्यक्ष — बोले, “जन-जन तक पहुंचाऊंगा संगठन का संदेश”!

बीजेपी युवा मोर्चा बड़ोह मंडल को नया अध्यक्ष मिल गया है। रुद्राक्ष ठाकुर ने पदभार संभालते हुए कहा कि वे संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए टीम गठन की घोषणा भी की।

Kangra: “युवा ही देश का भविष्य हैं” — समाजसेवी विकास विक्की ने स्कूल में दी नशे से दूर रहने की सीख!

कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वीरता में समाजसेवी विकास विक्की ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे से हर कीमत पर बचना चाहिए।

Himachal: धर्मपुर से रहस्यमयी तरीके से लापता हुए भाई-बहन! पिता ने जनता से लगाई गुहार, कुमारहट्टी में मिली थी आखिरी लोकेशन

हिमाचल के धर्मपुर क्षेत्र के बठोल गांव से एक भाई-बहन 26 अक्तूबर से लापता हैं। दोनों की आखिरी लोकेशन कुमारहट्टी में ट्रेस हुई। पिता कमल कुमार ने जनता और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। किसी भी जानकारी के लिए 98167 81768 पर संपर्क करें।

Himachal: हिमाचल बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! होनहार छात्राओं की कॉपियों से काटे गए सही उत्तर, बोर्ड ने मंगवाई फोरेंसिक जांच

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। झंडूता केंद्र में ड्राइंग विषय की उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ की गई। छात्राओं की RTI से खुलासा हुआ कि सही उत्तर काटकर गलत लिखे गए। अब बोर्ड ने मामले की फोरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं।

Chamba: चंबा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! 19 साल के युवक से 154 ग्राम चरस बरामद, पुलिस की जबरदस्त मुस्तैदी से पकड़ा गया आरोपी

चंबा जिले के तुनुहट्टी पुलिस चैक पोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक से 154 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--