हिमाचल

Mandi: मंडी में बड़ी वारदात का भंडाफोड़! चलती बस में पकड़े गए 2 नेपाली नागरिक, 2.658 किलो गांजा बरामद

मंडी में पुलिस ने NH-21 पर चलती बस में तलाशी के दौरान दो नेपाली नागरिकों को 2.658 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। NDPS एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस अब तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

45 साल बाद लौटी यादें, 62 की उम्र में घर पहुंचा बेटा—सिरमौर में फिल्मी कहानी हुई सच!

सिरमौर के नाड़ी गांव का रिखी राम 45 साल पहले याददाश्त खोकर लापता हो गया था। एक हादसे के बाद यादें वापस लौटीं और वह 62 की उम्र में अपने घर पहुंचा। गांव में उसकी फिल्मी अंदाज़ में वापसी का जश्न मनाया गया।

Kangra: “शैक्षणिक संस्थानों में स्पोर्ट्स की सुविधाएं होंगी और बेहतर” — आर.एस. बाली ने कांगड़ा में राज्य स्तरीय बहु-तकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

कांगड़ा में आयोजित 27वीं अंतर-स्तरीय बहु-तकनीकी खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर आर.एस. बाली ने कहा कि प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में खेल सुविधाओं को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम में 15 संस्थानों के खिलाड़ी शामिल हुए।

अब हर हाईवे बनेगा “ओपन बुक”! क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिल जाएगी प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी — एनएचएआई ने किरतपुर–सुंदरनगर–नागचला फोरलेन पर शुरू...

एनएचएआई ने किरतपुर–सुंदरनगर–नागचला फोरलेन पर क्यूआर कोड स्कैनर लगाकर हाईवे प्रोजेक्ट जानकारी को पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है। क्यूआर स्कैन करते ही यात्रियों को प्रोजेक्ट, मेंटेनेंस, आपातकालीन सेवाओं और शिकायत प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।

Kangra: बस ने महिला यात्री को छोड़कर भागी, अब कंपनी पर करारा एक्शन — टिकट रिफंड + मुआवजा देने का आयोग का बड़ा आदेश!

करुणा सोढी की शिकायत पर हमीरपुर उपभोक्ता आयोग ने राम दलाल ट्रैवल्स को टिकट राशि वापस करने, ब्याज देने और कुल ₹10,000 का मुआवजा अदा करने का आदेश दिया। बस चालक द्वारा स्टॉप पर बस न रोकने और कंपनी द्वारा कोई जवाब न देने को गंभीर लापरवाही माना गया।

Sirmaur: शादी की बारात में हुआ सोने के गहनों का बड़ा चोरीकांड — पीछा करती पहुंची गैंग, मास्टरमाइंड आरोपी गिरफ्तार!

माजरा थाना क्षेत्र में बारात की गाड़ी से सोने के गहने चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हाई-टेक तरीके से वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करने वाला आरोपी पहले भी घोषित अपराधी रह चुका है। पुलिस ने उसे 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--