हिमाचल

शहीद पति के पदचिह्नों पर चलकर कल्पना धीमान ने रचा इतिहास, SSB में वीर नारी श्रेणी में हासिल किया AIR-1; अक्टूबर में शुरू होगा...

कांगड़ा के फतेहपुर की वीर नारी कल्पना धीमान ने SSC (W) T124 Entry के लिए SSB सफलतापूर्वक पास कर वीर नारी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। उनके पति मेजर अंकित धीमान अप्रैल 2025 में कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स में तैनाती के दौरान एक ऑपरेशन में वीरगति को प्राप्त हुए थे। कल्पना का सैन्य प्रशिक्षण अक्टूबर में शुरू होगा।

धर्मशाला में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, SDM मोहित रत्न ने लगाया पौधा; पर्यावरण संरक्षण के साथ बुजुर्गों के सम्मान का दिया संदेश

धर्मशाला में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। एसडीएम मोहित रत्न और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने आंवला, जामुन, बान और अर्जुन समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ वरिष्ठजनों के योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना रहा।

ज्वाली में कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार का बड़ा संदेश, पंचायत प्रतिनिधियों से बोले- राजनीति से ऊपर उठकर करें जनसेवा; नशे के खिलाफ भी...

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जनसेवा करने, विकास कार्यों को गति देने और नशे के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया।

किन्नौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.79 ग्राम चिट्टा और 1.04 लाख रुपये नकद बरामद; NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किन्नौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.79 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 1,04,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस थाना पूह में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इजराइल में नौकरी का बड़ा मौका, Home Based Caregiver के 200 पदों पर भर्ती; हर महीने करीब 1.99 लाख रुपये वेतन, जानें योग्यता और...

इजराइल में Home Based Caregiver के 200 पदों पर भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश के पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को नए इजराइली वेतनमान के अनुसार वर्तमान विनिमय दर के हिसाब से करीब 1,99,770 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर है।

बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत, पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित; 25 परिवारों को मिली जरूरी सामान की किट, पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के बोह में आपदा प्रभावित 25 परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और इच्छुक परिवारों की जानकारी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Popular

Subscribe

--Advertisement--