हिमाचल

Sirmaur: पांवटा साहिब में साइबर ठगी का शिकार हुई महिला, नेट बैंकिंग और UPI से खाते से उड़ाई रकम

पांवटा साहिब में एक महिला के बैंक खाते से नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Himachal: शिमला में दर्दनाक हादसों की डबल मार: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, चंडीगढ़ दंपति समेत 3 की मौत

शिमला जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चंडीगढ़ के दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक थार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जबकि दूसरी कार घर की छत से टकरा गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: धर्मशाला में रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

धर्मशाला के कंडी क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: बैजनाथ से ट्यूलिप गार्डन तक: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के विद्यार्थियों का यादगार शैक्षणिक भ्रमण

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 60 विद्यार्थियों ने बैजनाथ शिव मंदिर, ट्यूलिप गार्डन और गोपालपुर चिड़ियाघर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्कृति, जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

Sirmaur: सिरमौर की ‘हॉटी सौंठ’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को उत्पादन और विपणन का कानूनी अधिकार

सिरमौर की पारंपरिक अदरक किस्म ‘हॉटी सौंठ’ को राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी मान्यता मिली है। किसान संघ को अब इस किस्म के उत्पादन और विपणन का अधिकार प्राप्त होगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को बेहतर मूल्य और आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा।

Solan: नालागढ़ फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता, दूसरा आरोपी शुभम गिरफ्तार

नालागढ़ के नंगल में हुई फायरिंग और लूटपाट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पहले आरोपी महिंद्र सिंह के बाद अब दूसरे आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--