हमीरपुर
Himachal: सासन हत्याकांड: पांच दिन मौत से जंग लड़ती रही रंजना, आखिर जिंदगी से हार गई — दिव्यांग बेटे गोलू से छिन गया मां...
HIM Live Tv - 0
हिमाचल के सासन पंचायत में दुष्कर्म की नीयत से हुए हमले में घायल रंजना देवी ने पांच दिन बाद दम तोड़ दिया। उनकी मौत के साथ ही उनके दिव्यांग बेटे गोलू से मां का साया हमेशा के लिए छिन गया। पूरा गांव सदमे में है।
Hamirpur: भोरंज में बुजुर्ग की देखभाल करने आया केयरटेकर निकला ठग! 1.59 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर फरार, लुधियाना से गिरफ्तार
HIM Live Tv - 0
भोरंज पुलिस ने बुजुर्ग की देखभाल के लिए रखे गए केयरटेकर द्वारा की गई ₹1.59 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा करते हुए आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग और सिम पोर्ट में फैवीक्विक डालकर सिम कार्ड गायब कर दिया था।
Hamirpur: एक साल तक बंद रहेगी हमीरपुर-तरोपका रोड! जानिए कौन से रास्ते से होगा ट्रैफिक डायवर्ट
HIM Live Tv - 0
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हमीरपुर-भोरंज-जाहू मार्ग पर बरोहा के पास पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी कारण इस मुख्य सड़क पर यातायात को अगले साल 30 अक्टूबर तक डायवर्ट किया गया है। प्रशासन ने छोटे और बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।
Hamirpur: हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में जुआ खेलते 4 पकड़े गए, 2 सरकारी और 2 सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल
HIM Live Tv - 0
हमीरपुर पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में जुआ खेलते हुए चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। इनके पास से 2430 रुपए बरामद हुए। गिरफ्तार व्यक्तियों में 2 सरकारी कर्मचारी और 2 सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।
Hamirpur: हमीरपुर में मनाया गया ‘पहाड़ी दिवस’: बच्चों ने दी भाषण, लिखीं लोकोक्तियां और पहेलियां, छाई हिमाचली रंगत!
HIM Live Tv - 0
हमीरपुर में ‘पहाड़ी दिवस’ बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जिला भाषा अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 35 स्कूलों के 120 छात्रों ने भाग लिया। भाषण, निबंध, मुहावरा और पहेली लेखन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने हिमाचली संस्कृति की झलक पेश की। अधिकारी संतोष पटियाल ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी भाषा और परंपरा से जोड़ने का माध्यम हैं।
“नेहलों को दहले मिल गए”: कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का BJP पर तंज, बोले– ‘कैंसर अस्पताल पर झूठ बोल रहे हैं बयानवीर!’
HIM Live Tv - 0
कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बीजेपी पर हमीरपुर कैंसर अस्पताल को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सीएम सुक्खू ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 1,731 करोड़ का निवेश स्वीकृत किया है, जिसमें 650 करोड़ कैंसर अस्पताल के लिए हैं।

