Bilaspur: उत्तराखंड का युवक गोबिंद सागर झील में डूबा

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में बुधवार को उत्तराखंड का 29 वर्षीय युवक डूब गया। पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोलन जिले के कसौली में स्थित एक निजी होमस्टे के करीब 36 कर्मचारी पिकनिक मनाने के लिए बिलासपुर के जबली के पास गोबिंद सागर झील के किनारे आए थे। पहले उन्होंने झील में बोटिंग का आनंद लिया और फिर जबली श्मशान घाट के पास खाना बनाने लगे।

इसी दौरान, एक युवक अपने 2-3 दोस्तों के साथ झील में नहाने के लिए उतर गया। पानी की गहराई का अंदाजा न होने की वजह से वह डूबने लगा। उसके साथियों और नाव के मालिक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

इस युवक की पहचान अरविंद, पुत्र मनवर सिंह, निवासी घर नंबर 4, खलयुन, डाकघर भटवाड़ी, जिला रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड के रूप में हुई है। अरविंद कसौली के एक निजी होमस्टे में कुक का काम करता था। एएसपी शिव चौधरी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।