Chamba: भरमौर और होली के चन्हौता में भीषण आग से चार घर राख, लाखों का नुकसान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर और होली के चन्हौता क्षेत्र में आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इस हादसे में चार परिवारों की जमा-पूंजी पलभर में जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य पूरा करने के बाद प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की।

होली की चन्हौता पंचायत के मछैतर गांव में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पास के दो अन्य घरों और सड़क किनारे खड़ी एक आल्टो कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि तीनों मकान और कार पूरी तरह से जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर लकड़ी के बने होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और विद्युत कंपनी के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस अग्निकांड में पूर्व प्रधान विचित्र राम का घर पूरी तरह से जल गया, जबकि काका राम और बबलू राम के घर भी आग की चपेट में आ गए। बबलू राम के चार कमरे और राजेंद्र कुमार की ऊपरी मंजिल भी जलकर राख हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।

उपमंडल भरमौर में भी देर रात करीब 12 बजे आग लगने की एक और घटना हुई। यहां फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के अन्य मकान जलने से बच गए। भरमौर में यह आग टैक्सी चालक पुरुषोत्तम कुमार के मकान की चौथी मंजिल में लगी। आग लगने के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। आग बुझाने के दौरान पुरुषोत्तम कुमार को चोटें आईं, जिनका उपचार करवाया गया।

भरमौर पंचायत के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर लिया है और प्रभावित परिवारों को राहत राशि दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला पुलिस में बड़ा एक्शन! सोशल मीडिया पोस्ट और ड्यूटी पर शराब पीने के आरोप में SI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और एक हेड हवलदार को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 4 साल में 45 हजार करोड़ का कर्ज लिया, अब जनता मांगेगी हर वादे का...

शिमला में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस की 10 गारंटियों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

सोलन में 8 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

सोलन के टैंक रोड, फोरेस्ट रोड, नानक विला सहित कई क्षेत्रों में 8 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

HP SHIVA Project पर सरकार का बड़ा एक्शन! काम में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के भुगतान तुरंत रोकने के आदेश

एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी ने काम में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के भुगतान रोकने के निर्देश दिए। सरकार ने प्रथम चरण के कार्य समय पर पूरे करने और दूसरे चरण की निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।