Chamba: भरमौर में दर्दनाक हादसा, बकरियां चराने निकले बुजुर्ग की फिसलने से मौत

भरमौर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 63 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक की पहचान चतरो राम पुत्र मोहरी राम, निवासी गांव सुलह, डाकघर राड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार चतरो राम रोज की तरह बकरियां चराने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चतरो राम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!