Kangra: डेढ़ साल से कानून से बच रहा था आरोपी, बैजनाथ पुलिस ने आखिरकार दबोचकर भेजा जेल

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 16 जुलाई। कांगड़ा पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना बैजनाथ की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी तिलक राज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिलक राज (54 वर्ष) निवासी गांव मन्देहड़, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को 20 मार्च 2025 को माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMFC), बैजनाथ द्वारा परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के एक मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

Advertisement

काफी समय से कानून की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। आखिरकार पुलिस थाना बैजनाथ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए।

कांगड़ा पुलिस ने कहा है कि फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: खैर तस्करों पर ग्रामीणों का बड़ा एक्शन! पिकअप घेरकर पकड़ी, शीशे तोड़े, वन विभाग के हवाले की लकड़ी

नूरपुर के कंडवाल क्षेत्र में ग्रामीणों ने खैर की लकड़ी से लदी पिकअप पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दी। जांच में सरकारी भूमि से 27 खैर के मोछे काटे जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का कमाल! खुद तैयार किए डिजिटल वोटिंग सॉफ्टवेयर से सम्पन्न हुए छात्र परिषद चुनाव, जानिए कौन बना...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव इस बार विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए डिजिटल वोटिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से सम्पन्न हुए। चुनाव में अर्नव धीमान हेड बॉय और यश्वी धीमान हेड गर्ल चुने गए।

Kangra: बागडू पंचायत का बड़ा फैसला: किन्नरों की बधाई ₹2100 तय, नशे के कारोबारियों पर भी सख्त रुख

शाहपुर की बागडू पंचायत की पहली ग्राम सभा में कई अहम फैसले लिए गए। किन्नरों के लिए स्वैच्छिक बधाई राशि 2,100 रुपये तय की गई, जबकि नशे और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत, सरकार देगी 68 करोड़ का मुआवजा

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित परिवारों के लिए हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी भूमि पर बने मकानों के लिए करीब 68 करोड़ रुपये का भवन मुआवजा दिया जाएगा।