Hamirpur: हिमाचल में महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! AIIMS बिलासपुर में महिला सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका आया है। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम, हमीरपुर ने AIIMS बिलासपुर के लिए महिला सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती आउटसोर्स आधार पर 10 नवम्बर सुबह 10 बजे हमीरपुर में की जाएगी।

निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक कर्नल पी.एस. अत्री ने बताया कि इन पदों के लिए वीर नारियां, भूतपूर्व सैनिकों की पत्नियां, या सेवारत सैनिकों की बेटियां व पत्नियां आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का 1 जनवरी 2026 तक अधिकतम आयु 45 वर्ष से कम होना जरूरी है।

जरूरी दस्तावेज़:

उम्मीदवारों को भर्ती के समय निम्न दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे —

• डिस्चार्ज बुक या आश्रित कार्ड

• चरित्र प्रमाण पत्र

• बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र

• आधार कार्ड और पैन कार्ड

• बैंक खाता संख्या

• शैक्षणिक प्रमाण पत्र

• चार पासपोर्ट साइज फोटो

• प्रशिक्षण, अनुभव या डिप्लोमा से संबंधित दस्तावेज

कर्नल अत्री ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को ईपीएफ सहित 24,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए निगम कार्यालय हमीरपुर में संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।