Bilaspur: बिलासपुर में गरजी कांग्रेस: केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली, पुतला फूंका

Date:

--Advertisement--

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ताओं की बैठक शनिवार को परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की। इस मौके पर हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, जिला महिला बाल विकास निगम की अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, नौणी पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत, वरिष्ठ कांग्रेसी सुंदर लाल ठाकुर, पूर्व युकां अध्यक्ष वीरेंद्र संधू और पूर्व जिला युकां महासचिव विवेक चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के बाद कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने परिधि गृह से शहीदी पार्क तक रोष रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया।

कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए आशीष ठाकुर ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से कांग्रेस नेताओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। आशीष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार और गुजरात में संगठन को मज़बूती से आगे बढ़ा रही है, जिससे घबराकर केंद्र सरकार ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के माध्यम से चार्जशीट दायर कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कार्रवाई का विरोध करती है और यह प्रदर्शन केंद्र सरकार को चेतावनी है कि कांग्रेस नेतृत्व को प्रताड़ित करना बंद किया जाए, अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा।

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव पवन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष युकां राहुल ठाकुर, जिला युकां महामंत्री रविंद्र परमार, पूर्व जिला महासचिव श्याम ठाकुर, पूर्व जिला युकां महासचिव संतोष कुमार, अधिवक्ता रोहित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित कांग्रेस अनिल कुमार, श्री नयना देवी युकां अध्यक्ष राम मूर्ति, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सदर नरेश कुमार, युकां शहरी इकाई उपाध्यक्ष कमल किशोर, सेवादल जिला संयोजक धीरज शर्मा, अमित दत्त, नरेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार, मोहित हंस, लोहित हंस, बलबीर, पवन कुमार, कुलदीप, गीतू ठाकुर, निशांत, अक्षय, परवीन, पवन शर्मा, जगदेव, अक्षय सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।