Kangra: इंदौरा में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 3 किसानों की 40 कनाल फसल राख, बिजली विभाग की लापरवाही फिर उजागर

Date:

--Advertisement--

जैसे ही गेहूं की कटाई का सीजन शुरू हुआ, इंदौरा के अधीन मंड क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। शनिवार को उपतहसील ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मंड घंडरा में तीन किसानों की 40 कनाल से ज्यादा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल बिजली के शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हो गई। इस घटना में सुरेश कुमार निवासी घडरां की 16 कनाल, जबकि सुरजीत और हरबंश निवासी घंडरा की 12-12 कनाल जमीन पर खड़ी फसल पूरी तरह जल गई।

प्रभावित किसानों ने बताया कि वे एक-दो दिन में गेहूं की कटाई शुरू करने ही वाले थे, लेकिन दोपहर को अचानक यह घटना हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली की तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने भयंकर रूप ले लिया। किसानों ने खेतों में ट्रैक्टर टिल्लर चलाकर, मोटरों व घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और आसपास की फसल को जलने से बचाया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत घंडरा के प्रधान युगल किशोर मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने पीड़ित किसानों को प्रशासन से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्र का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। एसडीएम इंदौरा सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है और आकलन के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

मंड क्षेत्र में हर वर्ष गेहूं के सीजन में आग लगने का मुख्य कारण बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होना है, क्योंकि यहां बिजली लाइनें जमीन से सिर्फ 7-8 फुट ऊंचाई पर हैं और कई जगह तो इससे भी कम। कई जगह कंकरीट या लोहे के खंभों की जगह लकड़ी के खंभों से ही तार बांधकर लाइनें गुजारी गई हैं। किसान वर्षों से बिजली विभाग से सुधार की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे हर साल ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।