Sirmaur: सिरमौर में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे युवक की खाई में गिरने से मौत, गांव में छाया मातम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली लानाचेता पंचायत के कन्हारी गांव में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र यशवंत सिंह निवासी गांव कन्हारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार अपने कुछ साथियों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था।

लौटते समय रास्ते में प्रदीप ने अपने साथियों को कुछ दूरी पहले ही उतार दिया था और इसके बाद वह अकेले ही अपनी कार से अपने गांव कन्हारी की ओर रवाना हुआ। लेकिन रास्ते में एक मोड़ पर उसकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने प्रदीप को खाई से बाहर निकाला, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

संगड़ाह पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रशासन की ओर से तहसीलदार नौहराधार ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। युवक की मौत से पूरे कन्हारी गांव में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने घटना को लेकर गहरा दुख जताया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।