Una: ऊना में कहर बनकर टूटा तूफान! करोड़ों का नुकसान, बिजली ठप, पेड़ गिरे, फसलें तबाह

Date:

--Advertisement--

बुधवार देर रात आई भीषण आंधी-तूफान ने जिला ऊना को बुरी तरह हिला कर रख दिया। कुछ ही देर की तबाही ने जनजीवन को थाम दिया। बिजली गुल होने से जिला अंधेरे में डूब गया, जबकि तेज हवाओं ने घरों की छतें, टैंट, पेड़ और सोलर पैनल तक उड़ा दिए। तूफान से विद्युत बोर्ड को 10 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान हुआ है। 1325 ट्रांसफार्मर और सैकड़ों पोल क्षतिग्रस्त हो गए। सबसे अधिक नुकसान गगरेट (556), हरोली (350), अंब (269), ऊना व थानाकलां (75-75) क्षेत्रों में हुआ। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग ने कई कांट्रैक्टरों की सहायता ली, लेकिन कई क्षेत्रों में वीरवार दोपहर तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। विभाग के अनुसार स्थिति सामान्य होने में एक सप्ताह लग सकता है।

तूफान में अनेक पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। लोक निर्माण विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर रास्तों को साफ किया, लेकिन आज भी कई लिंक रोड पर पेड़ हटाने का काम जारी रहा। मैहतपुर क्षेत्र में गिरी तारों की चपेट में आने से दो गौवंश की मौत हो गई। वहीं तूफान और बारिश ने किसानों को भी तगड़ा नुकसान पहुंचाया। कई जगह कटाई की तैयार गेहूं की फसलें उड़ गईं, जबकि खड़ी फसलें खेतों में बिछ गईं। तूड़ी भी उड़ने से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रामपुर बेला गांव में आए तूफान की चपेट में आकर एक पोल्ट्री फार्म पूरी तरह बर्बाद हो गया, जिसे लगभग 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया था। राहत की बात यह रही कि उस समय फार्म में मुर्गियां नहीं थीं, जिससे भारी नुकसान होने से बचाव हो गया। इसी बीच, हीरा नगर और मुबारिकपुर में भी तेज तूफान के दौरान आग लगने की घटनाएं सामने आईं, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते हालात काबू में आ गए और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।