Chamba: चंबा सेब घोटाला: बीडीओ निलंबित, पंचायत प्रधान के बाद अब अफसर पर गिरी गाज

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले के तीसा विकास खंड की सनवाल पंचायत में सेब के पौधों की खरीद-फरोख्त में अनियमितता के मामले में तत्कालीन बीडीओ तीसा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव द्वारा की गई है। वर्तमान में वह भटियात विकास खंड में तैनात थे। निलंबन के बाद अब बीडीओ मनीष कुमार का हैडक्वार्टर शिमला शिफ्ट कर दिया गया है और उन्हें आगामी आदेशों तक हैडक्वार्टर न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मामले में पंचायत प्रधान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, हालांकि बाद में उसने स्टे ले लिया था। सनवाल पंचायत में करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से 48,000 सेब के पौधे रोपे जाने थे, लेकिन जांच में सामने आया कि धरातल पर सिर्फ 19,000 पौधे ही मौजूद हैं। इन पौधों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे हैं।

मामले में पुलिस ने पौधे लेने वाले लगभग 200 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस थाना तीसा बुलाया है। पूछताछ के बाद पुलिस उनकी जमीन की पैमाइश करेगी ताकि यह पता चल सके कि जिन लोगों ने जितने पौधे लिए थे, क्या उन्होंने वास्तव में उतने लगाए भी हैं या नहीं।

सनवाल पंचायत में सेब पौधों की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी पाए जाने पर वर्तमान और पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया कि एक पूर्व पंचायत प्रतिनिधि के परिवार के बैंक खातों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन हुए हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस कर चुकी है। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।