Chamba: हिमाचल के चम्बा में दर्दनाक हादसा: रात में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिला के भटियात क्षेत्र में बकलोह-भराड़ी-चुवाड़ी मार्ग पर एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्ण सिंह (35) पुत्र चमारू राम निवासी चलेरा, डाकघर भराड़ी, तहसील भटियात के रूप में हुई है। यह हादसा सोमवार रात करीब 2 बजे हुआ, जब कर्ण सिंह पिकअप लेकर भराड़ी की ओर जा रहा था। भराड़ी के पास एक तीखे मोड़ पर उसने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप सुनसान सड़क से करीब 200 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

रात अधिक होने के कारण किसी को भी हादसे की जानकारी नहीं मिल पाई। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक राहगीर की नजर जब दुर्घटनाग्रस्त पिकअप पर पड़ी, तो उसने तुरंत उपप्रधान गढ़ाना पवन कुमार को सूचना दी। पवन कुमार कुछ स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां चालक अचेत पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी बकलोह को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को सड़क तक पहुंचाया। डीएसपी चुवाड़ी योगराज चंदेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।