Himachal: विपक्ष का वार: सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप

Date:

--Advertisement--

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। उन्होंने शिमला से जारी बयान में कहा कि विमल नेगी की मौत और पावर कार्पोरेशन में हुए सैंकड़ों करोड़ के घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री इस मामले को विलंब क्यों कर रहे हैं, जबकि यह मामला जितना जटिल दिखाई दे रहा है, उससे कहीं अधिक जटिल है। जयराम ठाकुर ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी इस मामले में गड़बड़ी होने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के पावर प्रोजेक्ट्स में अब घोटालों की राशि सैंकड़ों करोड़ से बढ़कर हजारों करोड़ तक पहुंच चुकी है। यह मामला केवल पेखुबेला तक सीमित नहीं है, बल्कि पावर कार्पोरेशन की देखरेख में हो रहे सभी कार्यों में भ्रष्टाचार की सूचनाएं, आरोप और दस्तावेज सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विमल नेगी के परिवार द्वारा सरकार और पुलिस पर लगाए गए आरोप आज समाचारों में प्रकाशित हुए हैं, जो बहुत दुखद और शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई सरकार से ऐसी अपेक्षा नहीं की जा सकती। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार सीबीआई जांच न करवा कर विमल नेगी के साथ अन्याय कर रही है, वहीं भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रही है।

हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पुरानी बातें दोहराने पर जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीन साल से हर मौके पर एक ही भाषण पढ़ रहे हैं, चाहे वह सरकार के कार्यकाल का साल पूरा होने का जश्न हो, हिमाचल दिवस हो, पूर्ण राज्यत्व दिवस हो या फिर बजट सत्र।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए थे, जो आज तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने पूछा कि सरकार अपनी गारंटियां कब पूरी करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन योजनाओं को सरकार अपनी बता रही है, वे केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन तीन योजनाओं पर सुक्खू सरकार ने हर साल करोड़ों खर्च कर प्रचार किया, उन पर केवल 37 करोड़ रुपए ही खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से ज्यादा पैसा सरकार ने विज्ञापन और प्रचार में खर्च किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।