Una: दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र, चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धा का प्रतीक

Date:

--Advertisement--

विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है, जहां हर साल श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु अपनी इच्छाओं की पूर्ति होने पर विभिन्न प्रकार के चढ़ावे अर्पित करते हैं। सोमवार को दिल्ली से आए एक श्रद्धालु आनंद विशिष्ट ने अपने परिवार के साथ मां के चरणों में सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 2 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह चांदी का छत्र विशेष कारीगरी से तैयार किया गया है और वर्तमान में मां की पावन पिंडी को शोभित कर रहा है।

आनंद विशिष्ट ने बताया कि वह और उनका परिवार कई वर्षों से मां चिंतपूर्णी की सेवा कर रहे हैं और मां की असीम कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं। मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने अपनी श्रद्धा और आभार के रूप में यह चांदी का छत्र अर्पित किया है। मंदिर न्यास के पुजारी वर्ग ने आनंद विशिष्ट और उनके परिवार को माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।

चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु न केवल नकद चढ़ावे अर्पित करते हैं, बल्कि इससे पहले भी मंदिर को बोलेरो गाड़ी, ऑल्टो 800 गाड़ी, कूड़ा कचरा निरस्तीकरण के लिए टिप्पर, और बहुमूल्य सोना, चांदी जैसे बेशकीमती चढ़ावे प्राप्त हो चुके हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सरकारी CBSE स्कूलों में जल्द होंगी शिक्षकों-प्रिंसिपलों की नियुक्तियां, जानें कोर्ट ने सरकार से क्या मांगा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों और प्रिंसिपलों की नियुक्ति एवं तैनाती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सरकार से स्कूलों में स्वीकृत और रिक्त पदों समेत पात्र अभ्यर्थियों की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, एक अन्य मामले में हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति में भेदभाव को संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया है।

हिमाचल में MBBS छात्रों के लिए बड़ी राहत, अब 20 हजार रुपये कम होगी फीस; जानें नया नियम और किसे मिलेगी पूरी छूट

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 20 हजार रुपये की राहत मिलेगी। अब पांचवें वर्ष में पूरी 40 हजार रुपये फीस के बजाय सिर्फ 20 हजार रुपये ट्यूशन फीस देनी होगी। वहीं BPL विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी और EWS के लिए 4 लाख रुपये से कम वार्षिक आय की शर्त लागू होगी।

हिमाचल में कभी भी हो सकता है उपायुक्तों का बड़ा फेरबदल, CM Office में फाइल पहुंची; इन अधिकारियों पर टिकी नजर

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से एक ही जिले में तैनात उपायुक्तों के तबादले जल्द हो सकते हैं। तबादलों से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में विचाराधीन है। कार्यकाल के साथ अधिकारियों की कार्यशैली और प्रदर्शन को भी बदलाव का आधार बनाया जा सकता है।

Kangra: Gaggal Airport के आसपास बेनामी जमीन सौदे पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, दंपती समेत 4 पर FIR

गगल एयरपोर्ट के आसपास कथित बेनामी भूमि सौदे के मामले में विजिलेंस ने दंपती, फर्म संचालक और तत्कालीन पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में कृषक प्रमाणपत्र, जमीन की खरीद और भुगतान के स्रोत को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।