Solan: बद्दी में फर्जी पुलिस बनकर ट्रक ड्राइवरों से लूट, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Date:

--Advertisement--

बद्दी पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी ट्रक चालकों को डरा-धमकाकर उनसे नगद पैसे और सामान लूटता था।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि 10 अप्रैल को राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी ट्रक चालक धर्मवीर ने शिकायत दी थी कि 8 अप्रैल की रात वह अपना ट्रक (HR 61C-4834) ठाणा गांव के पास खड़ा कर सो रहा था। तभी दो लोग पुलिस की वर्दी पहनकर उसके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने धर्मवीर को ट्रक से जबरन उतारकर अपनी गाड़ी में बैठाया, उसके साथ धक्का-मुक्की की और उसका मोबाइल फोन, ₹10,000 नकद छीन लिए। इसके बाद धर्मवीर के बैंक खाते से ₹30,500 भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए।

शिकायत मिलते ही बद्दी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और तीन टीमों का गठन किया गया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था, उस पर नवांनगर में सत्संग के दौरान चोरी की गई नंबर प्लेट लगाई गई थी।

जांच के आधार पर पुलिस ने मोहाली के गांव राणी माजरा, तहसील माजरी, थाना मुल्लांपुर निवासी फतेह सिंह पुत्र जगमिंदर सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फतेह सिंह नशे का आदी है और ‘चिट्टा’ नामक नशीले पदार्थ का सेवन करता है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।