Kangra: चिट्टा तस्करी केस: लंगड़ा राम और उसके परिवार की संपत्तियों पर कसा शिकंजा, पंजाब से मांगा गया पूरा ब्यौरा

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला कांगड़ा द्वारा चिट्टा तस्करी मामले में आरोपी लंगड़ा राम, उसकी मां और बहन की संपत्तियों की जांच तेज कर दी गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार की संपत्ति का ब्यौरा पंजाब से मंगवाया है। जैसे ही यह जानकारी पूरी मिलेगी, पुलिस जांच को और तेजी से आगे बढ़ाएगी।

धर्मशाला थाना में दर्ज इस मामले की जांच के दौरान जनवरी में जालंधर निवासी आरोपी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम को गिरफ्तार किया गया था। बाद की जांच में आरोपी की मां और बहन की चिट्टा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई। इसके आधार पर मार्च महीने में कनाडा भागने की कोशिश कर रही आरोपी की बहन को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था, जबकि मां को जालंधर में उसके घर से गिरफ्तार कर धर्मशाला लाया गया।

यह मामला 21 जनवरी को उस समय सामने आया था जब धर्मशाला पुलिस ने एक कार से देहरादून निवासी शशांक विष्ट और धर्मशाला निवासी आयुष व सवातंग को 30 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि चिट्टा जालंधर से लाया गया था। इसके बाद पुलिस ने लंगड़ा राम को 54 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। इन युवकों से पूछताछ में लंगड़ा राम की मां और बहन के नाम भी सामने आए। बैंक खातों की जांच में पाया गया कि दोनों महिलाओं के खातों में तीनों युवकों द्वारा 4.50 लाख रुपये का लेन-देन किया गया था, जिससे उनके चिट्टा तस्करी से जुड़े होने की पुष्टि हुई।

इसके आधार पर पुलिस टीम ने जालंधर में उनके आवास पर छापा मारा। इस दौरान युवती मौके से फरार हो गई थी, जबकि मां को मौके से गिरफ्तार किया गया। छानबीन में पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बरामद हुए जिनसे यह पता चला कि युवती कनाडा भागने की फिराक में थी। इसके बाद पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस मामले में पंजाब से आरोपी लंगड़ा राम और उसके परिवार की संपत्तियों का ब्यौरा मांगा गया है, और जानकारी मिलते ही आगे की जांच में तेजी लाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।