Kangra: शोभायात्रा और शिव पूजा के साथ शुरू हुआ राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेला, तीन दिन चलेगा भक्ति-संस्कृति का संगम

Date:

--Advertisement--

देहरा, 12 अप्रैल। शोभायात्रा और कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आज आग़ाज़ हुआ। विधायक ज्वालामुखी संजय रतन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पंजतीर्थी से कालेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई शोभायात्रा में भाग लिया और ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।

संजय रतन ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में बैसाखी का महापर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कालेश्वर में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय बैसाखी मेला ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मंदिर और यहां के स्नान की महत्ता हरिद्वार के समान मानी जाती है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक है, जिसे कालेश्वर महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय मेले के रूप में मनाया जाता है। इस पवित्र स्थल पर राज्य स्तरीय आयोजन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। संजय रतन ने यह भी कहा कि बैसाखी के दिन कालेश्वर महादेव में स्नान करने से पांच तीर्थों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे मेलों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश सरकार सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कलाकारों को मेले में आमंत्रित कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय बैसाखी मेले में श्रद्धा और परंपरा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी संगम देखने को मिलेगा, जिसमें तीन दिनों तक नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, बीडीओ सुरानी अंशु चंदेल, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी आरपी जसवाल, तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया, तहसीलदार प्रागपुर चिराग शर्मा, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार और अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग यशपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।