Kangra: चक्की नदी में अवैध माइनिंग: जेसीबी और तीन टिप्परों सहित सात आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर बहने वाली चक्की नदी में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और तीन टिप्पर जब्त किए, जिनमें करीब 300 फुट कच्चा माल भरा हुआ था।

पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चक्की दरिया में गांव हाड़ा के पास अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह (ग्राम तरगना, तहसील नूरपुर), बोध राज (ग्राम बनयाना, नूरपुर), सुभाष (ग्राम कुठेड़, थाना शाहपुरकंडी, जिला पठानकोट), विशाल सिंह (ग्राम बधानी, थाना मामून कोट, जिला पठानकोट), अनिल गुलेरिया (ग्राम रोड, तहसील नूरपुर), अली (ग्राम सुखनियाल, थाना धारकलां, जिला पठानकोट) और सेहल (ग्राम मेहरा, तहसील नूरपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।