Himachal: सरकारी कर्मचारियों को तबादला आदेश की अवहेलना महंगी पड़ेगी: हाईकोर्ट का सख्त रुख

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों को अपने तबादला आदेश को चुनौती देने से पहले नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने तबादला नीति में जोड़े गए नए प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि बिना ज्वाइनिंग दिए कर्मचारी सीधे अदालत में नहीं जा सकते। न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने कहा कि कर्मचारी का यह कर्तव्य है कि वह पहले नए कार्यस्थल पर रिपोर्ट करे और फिर अपनी शिकायतें विभागाध्यक्ष के समक्ष रखे।

कोर्ट ने कहा कि बिना कार्यभार ग्रहण किए मुकदमेबाजी में लिप्त होने की प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए। याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि एक आज्ञाकारी सेवक के रूप में याचिकाकर्ता को पहले नए नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना चाहिए था। याचिकाकर्ता का आरोप था कि बाहरी दबाव में उसका तबादला किया गया है और यह एक ईमानदार अधिकारी को दंडित करने जैसा है। कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी को हर परिस्थिति में ईमानदारी बनाए रखनी चाहिए।

हाईकोर्ट ने कहा कि प्रभावित कर्मचारी को अदालत की बजाय विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। किसे कहां और किस तरीके से स्थानांतरित किया जाए, यह प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आता है। न्यायालयों और न्यायाधिकरणों का काम प्रशासनिक निर्णयों में हस्तक्षेप करना नहीं है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक प्राधिकरण प्रशासनिक आवश्यकताओं और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखकर कार्य करता है, तब तक उसके पास स्थानांतरण करने की असीमित शक्तियां होती हैं।

मामले के अनुसार, याचिकाकर्ता रामेश्वर चौधरी का तबादला खंड विकास अधिकारी, छोहारा (चिड़गांव), जिला शिमला से चुराग, जिला मंडी किया गया था। उन्होंने 13 फरवरी 2025 के तबादला आदेश को चुनौती देते हुए इसे रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया और कर्मचारियों को तबादला आदेश का पालन करने की हिदायत दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।