Hamirpur: नादौन में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, चोरों ने उड़ाए चांदी के गहने

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नादौन शहर के अप्पर बाजार में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में रविवार देर रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों के चांदी के गहने चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब दुकान के मालिक नरेश सेठी सफाई के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान का एक ताला गायब था और दूसरी ओर की कुंडी टूटी हुई थी। जब उन्होंने शटर खोला, तो काउंटर में रखे सभी चांदी के गहने गायब थे। चोरों ने करीब ₹20,000 के आर्टिफिशियल गहनों को भी सोने के गहने समझकर चुरा लिया। हालांकि, सेफ में रखे गहने और अन्य सामान सुरक्षित था।

नरेश सेठी ने बताया कि रोज़ सुबह 8 बजे वह दुकान की सफाई के लिए आते हैं। चोरी गए गहनों का सही आकलन किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक आधा किलो से अधिक चांदी के गहने चोरी हुए हैं। यह दुकान मुख्य बाजार के बीच स्थित पुराने ओबीसी बैंक के पास है। चोरी की घटना को रात 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और जल्द ही फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।