Kangra: 12 मार्च को नगरोटा में बिजली रहेगी बाधित, जानिए किन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 11 मार्च: नगरोटा बगवां के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 12 मार्च 2025 (बुधवार) को आवश्यक पेड़ों की कटाई-छंटाई, मरम्मत कार्य और सब-स्टेशन मेंटेनेंस के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती समलोटी फीडर और 33/11 के.वी. सब-स्टेशन नगरोटा बगवां के अंतर्गत आने वाले इलाकों में होगी।

प्रभावित क्षेत्रों में ठानपुरी, मुमता, अमतराड़, लिल्ली, समलोटी, सुनेहड़, सकोट, उस्तेहड़, कालीजन, नागनी, मंगवाल, बड़ाई, नगरोटा मेन बाजार, काइस्थवाड़ी, ठारू, नागरिक चिकित्सालय, कवाड़ी, त्रिंड, औद्योगिक क्षेत्र, हट्वास, मस्सल, अंबाड़ी, पंतेहड़, जूस फैक्ट्री, पठियार, मझेठ्ली, राणा मोहल्ला, मुहालकड़, गुजरेहड़ा, चाहड़ी, मला, एसबीआई बैंक घोड़ब, सरोत्री मोहल्ला, न्यू पुलिस स्टेशन कवाड़ी, डिग्री कॉलेज, महिंद्रा शोरूम आदि शामिल हैं।

बिजली कटौती का समय सुबह 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक रहेगा। यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विद्युत उपमंडल नगरोटा बगवां के सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को शाहपुर में मिली नई रफ्तार, हरनेरा और मनेई में बांटे गए 280 फलदार पौधे

शाहपुर के हरनेरा और मनेई पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 280 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।