Kangra: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम सुखू ने शाहपुर में की बड़ी विकास योजनाओं की घोषणा

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर में सब जज कोर्ट और डीएसपी कार्यालय खोलने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाने, गुरु रविदास भवन शाहपुर के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने, दरीणी में जल शक्ति विभाग का सेक्शन खोलने तथा रिड़कमार में 2000 लीटर क्षमता का बल्क मिल्क कूलर स्थापित करने की घोषणा की। इसके अलावा, पीएचसी रिड़कमार को सीएचसी बनाने, सिविल अस्पताल शाहपुर में ऑक्सीजन प्लांट, अल्ट्रासाउंड और डायलिसिस की सुविधा देने, पीएचसी लंज के भवन निर्माण के लिए धनराशि प्रदान करने, सिविल अस्पताल शाहपुर और पीएचसी नागनपट में डेंटिस्ट तथा पीएचसी चड़ी में डेंटल हाइजिनिस्ट का पद स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय लंज में बीसीए, बीवॉक और पीजीडीसीए कोर्स शुरू करने, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर और आईटीआई शाहपुर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम पर करने, राजकीय उच्च विद्यालय भनाला का नाम शहीद पवन कुमार तथा पक्का टियाला से चौरी सड़क का नाम शहीद मिलाप सिंह जम्वाल के नाम पर रखने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने विधानसभा और संसद में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने का बिल राज्यसभा में पास करवाया था। राज्य सरकार भी महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में है। सरकार ने भूमि कानून में बदलाव कर बेटियों को बेटों के बराबर हक देने और पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए सरकार कई सुधारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार हिमाचल प्रदेश की संपदा, किसानों और महिलाओं के हक को लूटने में शामिल थी। उन्होंने कहा कि 2023 की प्राकृतिक आपदा के दौरान 551 लोगों की मौत हुई और 23 हजार परिवार प्रभावित हुए, लेकिन केंद्र सरकार ने कोई सहायता नहीं दी। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का जीएसटी मुआवजा और ओपीएस के लिए आवश्यक धनराशि भी रोक दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नशे की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों से नशे में 30 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति को जब्त कर रही है और इसमें लिप्त सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र के छह स्कूलों में सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए 1800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और दिल्ली एम्स की तर्ज पर आधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक साधारण परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री बने हैं और जनता की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पन्न गेहूं और मक्के की खरीद भी कर रही है।

उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को 18,000 रुपये वार्षिक देने की घोषणा की। इसके अलावा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय हर वर्ष बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत शिमला, रिकांगपिओ, कुमारसेन, मंडी और कांगड़ा की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। 11 जिलों की सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और 12 जिलों के सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों को भी सम्मानित किया गया। कांगड़ा जिले की 10वीं और 12वीं की 10-10 मेधावी छात्राओं को नकद पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने शाहपुर की प्रगति को घर निर्माण के लिए 3 लाख रुपये और मोहिनी देवी को शादी के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कबड्डी की तीन राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्य वित्त आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, विधायक संजय रत्न, मलेंद्र राजन, आशीष बुटेल, किशोरी लाल, कमलेश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।