Solan: ग्रीन इंजीनियरिंग कॉलेज की क्रिकेट प्रतियोगिता में नाटी किंग कुलदीप शर्मा और एसी भारद्वाज के बीच हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Date:

--Advertisement--

ग्रीन इंजीनियरिंग कॉलेज में नशा मुक्त हिमाचल को लेकर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के दो बड़े कलाकार—नाटी किंग कुलदीप शर्मा और पहाड़ी गायक एसी भारद्वाज—आपस में उलझ गए। खेल के दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद आयोजकों को हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाना पड़ा।

प्रतियोगिता में दो सेलेब्रिटी टीमें बनाई गई थीं। एक टीम का नेतृत्व कुलदीप शर्मा कर रहे थे, जबकि दूसरी टीम की कमान एसी भारद्वाज के हाथ में थी। मैच शुरू होने से पहले कुलदीप शर्मा ने एसी भारद्वाज की टीम के साथ खेलने से इनकार कर दिया। इससे दोनों टीमों के खिलाड़ियों में विवाद बढ़ गया और खेल मैदान में गरमागरमी का माहौल बन गया।

स्थिति को संभालने के लिए आयोजकों ने कुलदीप शर्मा की टीम को कॉलेज टीम के साथ दोस्ताना मैच खेलने का प्रस्ताव दिया, जबकि एसी भारद्वाज की टीम को सीधा फाइनल में प्रवेश दिया गया। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उनकी टीम हार गई।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि यह केवल एक गलतफहमी थी। उन्होंने कहा, “हम सब भाई हैं और नशा मुक्त हिमाचल के लिए मिलकर काम करेंगे।”

Watch Full Live ????

Like & Subscribe – HIM Live Tv

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।