Sirmaur: नशा तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: कालाअम्ब में युवक गिरफ्तार, 1.7 ग्राम चिट्टा बरामद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कालाअम्ब पुलिस थाना की टीम ने चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, टीम काली माता मंदिर मैनथापल में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कालाअम्ब की तरफ से एक व्यक्ति पैदल नाके की ओर आ रहा था, लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नसीम मोहम्मद पुत्र गुलाम मोहम्मद, निवासी गांव खेड़ा, डाकघर विक्रमबाग, तहसील नाहन बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 1.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कालाअम्ब पुलिस थाना में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में विश्व ऊर्जा दिवस पर विद्यार्थियों का खास संदेश, पोस्टर से लेकर क्विज तक में दिखी प्रतिभा

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में विश्व ऊर्जा दिवस पर साइंस सोसायटी ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट, क्विज, पोस्टर और बुकमार्क के जरिए ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा का संदेश दिया।

Kangra: कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा में ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए कृषि और स्वरोजगार के अवसर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा, जिला कांगड़ा में HPCDP, JICA-ODA के तहत ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि, फसल विविधीकरण, कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; बचित्र शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। आवाज़ ए हिमाचल मीडिया ग्रुप के चेयरमैन आशीष पटियाल अध्यक्ष और न्यूज़ 18 के वरिष्ठ पत्रकार बचित्र शर्मा महासचिव चुने गए हैं। नई कार्यकारिणी में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Kangra: शाहपुर में 24 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

शाहपुर में 24 अक्टूबर को तीन 11 केवी फीडरों की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कोटला, रिहलू और दरीणी फीडर से जुड़े कई इलाके प्रभावित होंगे।