Chamba: हिमाचल में भूस्खलन से चम्बा-तीसा मार्ग बाधित, यातायात प्रभावित

Date:

--Advertisement--

चम्बा-तीसा मार्ग पर इंड नाला के समीप गुरुवार दोपहर अचानक भूस्खलन हो गया, जिससे सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया और यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस घटना के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालकों व यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, भूस्खलन दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब भारी चट्टानें और मिट्टी सड़क पर गिर गईं। सड़क पर इतनी जगह भी नहीं बची थी कि दोपहिया वाहन भी गुजर सकें, जिससे लोगों को वाहनों की अदला-बदली कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मार्ग के देर रात तक बहाल होने की संभावना है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के क्षतिग्रस्त भाग को जल्द ठीक किया जाए ताकि भविष्य में भूस्खलन की पुनरावृत्ति न हो। इस मार्ग पर पहले भी कई बार भूस्खलन हो चुका है, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई है।

लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया है, जो मार्ग को बहाल करने का कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों को मशीनरी सहित सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।