Shimla: एचआरटीसी चालक-परिचालकों का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, 72 घंटे की हड़ताल का ऐलान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालक और परिचालकों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 72 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। यदि तीन दिनों के भीतर सभी प्रकार के वित्तीय लाभों की अदायगी नहीं की जाती, तो यह हड़ताल रविवार रात 11:59 बजे से बुधवार रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के प्रांतीय प्रधान प्रीत महेंद्र, महासचिव दिपेंदर कंवर और ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने बताया कि 20 फरवरी से 6 मार्च तक सरकार और निगम प्रबंधन को लंबित वित्तीय देनदारियों को चुकाने के लिए समय दिया गया था, जो समाप्त हो चुका है। ऐसे में अब तीन दिनों का अंतिम समय दिया गया है, जिसके बाद चक्का जाम होगा।

इस हड़ताल के दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, हरिद्वार और पंजाब से हिमाचल प्रदेश आने-जाने वाली सभी एचआरटीसी बसें बंद रहेंगी। यूनियन की प्रमुख मांगों में परिचालकों की वेतन विसंगति, 65 महीनों का रात्रि एवं अतिरिक्त समय भत्ता, 50 हजार रुपये एरियर की पहली किस्त और सीनियर ड्राइवर पदोन्नति शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने पहले 50 करोड़ रुपये रात्रि एवं अतिरिक्त समय भत्ते और 9 करोड़ रुपये मेडिकल बिलजारी करने की बात कही थी, लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी यह भुगतान नहीं हुआ है।

यूनियन ने यात्रियों से अपील की है कि 9 मार्च रात 12 बजे के बाद किसी भी बस की ऑनलाइन या एडवांस बुकिंग न करें, क्योंकि यदि हड़ताल लागू होती है, तो यात्रियों को असुविधा हो सकती है। यूनियन का कहना है कि इस हड़ताल के लिए निगम प्रबंधन और हिमाचल सरकारजिम्मेदार होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।