Bilaspur: घुमारवीं में करंट लगने से पैरा पंप ऑपरेटर झुलसा, विभागीय संवेदनशीलता पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के घुमारवीं मेला मैदान के पास जल शक्ति विभाग के पंप हाउस में बीती रात एक पैरा पंप ऑपरेटर को फ्यूज बदलते समय करंट लग गया, जिससे उसके हाथ और चेहरा झुलस गया। घायल की पहचान लुहारवीं पंचायत के नैन गांव निवासी पवन कुमार (38), पुत्र प्रीतम सिंह के रूप में हुई है।

हादसे के बाद, उनके साथी कर्मी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें टैक्सी से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।इस घटना के बाद विभागीय लापरवाही पर सवाल उठने लगे, जब पीड़ित कर्मचारी ने अपने कनिष्ठ अभियंता (JE) को फोन किया, लेकिन उन्होंने न तो कॉल रिसीव किया और न ही वापस फोन किया।

इस मामले पर जल शक्ति विभाग के एस.डी.ओ. मस्त राम चौहान ने कहा कि पैरा पंप ऑपरेटर को करंट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विभाग द्वारा उसे हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। हालांकि, इस घटना ने कर्मचारियों की सुरक्षा और विभाग की संवेदनशीलता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया की विरासत को स्थायी सम्मान देने की मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम बदलने और कांगड़ा में प्रतिमा लगाने की...

शाहपुर निवासी श्रेय अवस्थी ने सरकार से राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का नाम मेजर विजय सिंह मनकोटिया के नाम पर रखने और कांगड़ा में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

HPU युवा महोत्सव में धर्मशाला कॉलेज की नृत्य टीम ने मचाया धमाल, हासिल किया द्वितीय स्थान; कॉलेज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

HPU युवा महोत्सव ग्रुप-III में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की नृत्य टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज लौटने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने टीम का भव्य स्वागत कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।