Bilaspur: हिमाचल सरकार पर विधायक त्रिलोक जम्वाल का बड़ा आरोप, बोले- खजाना खाली, केंद्र की राशि भी ट्रेजरी में स्थानांतरित

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर के परिधिगृह में शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक त्रिलोक जम्वाल ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल सरकार वित्तीय संकट की ओर बढ़ रही है और अब केंद्र सरकार की धनराशि भी अपनी मर्जी से खर्च कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने केंद्र की रेलवे निधि को प्रदेश ट्रेजरी में स्थानांतरित कर लिया है।

त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि बिलासपुर में रेलवे लाइन निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 975 करोड़ रुपये की राशि भेजी थी, जिसमें से करीब 500 करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों में जमा थे। लेकिन 14 फरवरी को प्रदेश सरकार के आदेश के बाद यह रकम ट्रेजरी में स्थानांतरित कर दी गई।

उन्होंने बताया कि रेलवे के 140 करोड़ रुपये आईसीआईसीआई बैंक से, 200 करोड़ रुपये एचडीएफसी बैंक से और 32 करोड़ रुपये राज्य सहकारी बैंक से प्रदेश ट्रेजरी में स्थानांतरित किए गए। इसके अलावा, अन्य बैंकों से भी करोड़ों रुपये ट्रेजरी में जमा करवाए गए हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता में इन लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत किए।

विधायक ने कहा कि सत्ता में आने के पहले दिन से ही कांग्रेस सरकार वित्तीय कुप्रबंधन कर रही है, जिसके चलते अब खजाना खाली हो चुका है। अब सरकार केंद्र से आई धनराशि को भी विभिन्न मदों से निकालकर खर्च करने में जुटी है। उन्होंने इसे प्रदेश की खराब वित्तीय स्थिति का प्रमाण बताया। इस मौके पर भाजपा सदर मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, पवन ठाकुर और बिलासपुर नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

33 लाख नहीं, अब एक-एक करोड़ और सरकारी नौकरी देगी सुक्खू सरकार, हिमाचल की कबड्डी गोल्डन गर्ल्स से मिले CM सुक्खू; मुलाकात में हुआ...

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी सेवा देने की घोषणा की गई है। रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।