सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) से बी.एड करने का यह आखिरी मौका है। यूनिवर्सिटी की बी.एड एडमिशन कमेटी ने 20 सितंबर को ओपन राउंड ऑफलाइन काउंसलिंग की घोषणा की है। दाखिला ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर होगा। यह काउंसलिंग एसपीयू परिसर के ऑडिटोरियम 6 में होगी। काउंसलिंग के लिए मौके पर ही 500 रुपये की ऑनलाइन फीस भरनी होगी। सीट आवंटन के लिए 37,056 रुपये फीस देनी होगी, जिसका भुगतान भी ऑनलाइन होगा। नॉन एंट्रेंस आवेदन की फीस 1,500 रुपये निर्धारित की गई है। काउंसलिंग के दिन उम्मीदवारों को नॉन एंट्रेंस फॉर्म, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, आधार कार्ड और हिमाचल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। साथ ही, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, मूल चरित्र प्रमाण पत्र, और आवश्यक होने पर शपथ पत्र भी लाना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम ओपन राउंड ऑफलाइन काउंसलिंग के दौरान आवंटित कॉलेज को बदला नहीं जा सकेगा। एसपीयू के जनसंपर्क अधिकारी गौरव कपूर ने बताया कि इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी ओपन राउंड ऑफलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया 20 सितंबर को सुबह 9:00 बजे शुरू होगी।
एसपीयू से बी.एड में दाखिले का आखिरी मौका: 20 सितंबर को ओपन काउंसलिंग
--Advertisement--
--Advertisement--
--Advertisement--
Subscribe
Popular
More like thisRelated
Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता
सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।
कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट
कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।
Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...
शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।
कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।


