Himachal: हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के चलते कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, उच्च शिक्षा विभाग के लिए विशेष निर्देश

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए 3 से 28 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों और टूअर पर रोक लगा दी है। इस अवधि में स्वास्थ्य, उद्योग, गृह, पुलिस, लोक निर्माण, वित्त एवं योजना, राजस्व, जल शक्ति, बागवानी, कृषि सहित वे सभी विभाग, जिनसे संबंधित प्रश्न या मुद्दे विधानसभा में उठाए जाने हैं, के अधिकारी और कर्मचारी अवकाश पर नहीं जा सकेंगे।

विशेष परिस्थिति में ही छुट्टी दी जाएगी, जिसके लिए पहले से स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। सरकार ने यह कदम विधानसभा सत्र के दौरान प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उठाया है।

उच्च शिक्षा विभाग ने उपनिदेशकों और उनके स्टाफ को 28 मार्च तक कार्यालयों में उपस्थित रहने और जिला कार्यालयों को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुले रखने के आदेश दिए हैं। विभाग ने जिला उपनिदेशकों को 28 फरवरी तक शिक्षकों की पूरी स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर 1 मार्च तक शिक्षा निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, विभाग ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि विधानसभा से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए एक अनुभवी अधिकारी तैनात किया जाए, जो निदेशालय द्वारा भेजे गए प्रश्नों की सूचना शीघ्रता से भेज सके। इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।