Kangra: लंबागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 युवक 60 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

लंबागांव पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 60.10 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

शुक्रवार देर रात लंबागांव पुलिस की टीम जयसिंहपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम कुटाहण देहरियां के पास पहुंची, तो सड़क किनारे दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों घबरा गए और वहां से भागने लगे, जिससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 60.10 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान जयसिंहपुर निवासी अतुल (37) और संजीव (43) के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।