Himachal: हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस में सवार यात्रियों की बची जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मंगली-चंबा रूट पर चल रही एक निजी बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और उसका अगला हिस्सा सड़क से बाहर चला गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ और तत्परता से बस खाई में गिरने से बच गई।

यह घटना बड़ोह नामक स्थान पर हुई, जब पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा। चालक ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाई और बस को नियंत्रित किया। मलबे के गिरने से बस में सवार करीब 15 यात्री घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। बस के परिचालक ने तत्काल सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस हादसे में दो यात्री घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई और राहत कार्य किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।