Una: गगरेट के निजी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, भारी अनियमितताएं उजागर

Date:

--Advertisement--

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपमंडल गगरेट के कलोह में स्थित एक निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बुधवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा के नेतृत्व में डॉ. सुखदीप सिद्धू, ड्रग इंस्पेक्टर रजत शर्मा, बीएमओ डॉ. पंकज पाराशर, डॉ. शिवा लखनपाल और रेनू मनकोटिया ने गणपति अस्पताल में दबिश दी।

जांच के दौरान टीम ने पाया कि अस्पताल और मेडिकल स्टोर में बड़े पैमाने पर पंजाब से दवाइयां खरीदी गई हैं, जिनमें कई ऐसी हैं, जिनकी बिक्री का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। इसके अलावा, अस्पताल में टीबी और एचआईवी संक्रमित मरीजों की जांच के लिए उपयोग होने वाली किटें भी बिना रिकॉर्ड के पाई गईं। विभाग को मिली शिकायतों के अनुसार, अस्पताल का लाइसेंस एक महिला चिकित्सक के नाम पर है, जो बीएएमएस है, लेकिन इलाज कोई और कर रहा था। जब जांच टीम ने महिला डॉक्टर से विभिन्न दवाओं के नाम और उनके उपयोग के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं।

Advertisement – HIM Live Tv

अस्पताल में प्रयोगशाला के साथ मेडिकल स्टोर भी संचालित किया जा रहा था और दवाओं की बड़े स्तर पर खरीद हुई थी, लेकिन उनका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। जांच के दौरान कुछ प्रतिबंधित दवाइयां भी मिलीं, जिनका रिकॉर्ड एच-1 रजिस्टर में होना आवश्यक था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया था। सूत्रों के अनुसार, इस मेडिकल स्टोर को पहले भी स्वास्थ्य विभाग ने सील किया था, लेकिन वह दोबारा कैसे खुला, यह सवालों के घेरे में है।

जब स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। लेकिन सीएमओ डॉ. संजीव वर्माके सख्त रवैये के बाद टीम को जांच करने दी गई। अस्पताल प्रशासन से बेची गई दवाइयों और अन्य रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि अस्पताल को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।