Hamirpur: नशे में गाड़ी चलाने और ओवरस्पीड पर पुलिस का शिकंजा, अब नहीं मिलेगी राहत!

Date:

--Advertisement--

अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलाने या तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने के शौकीन हैं, तो अब सावधान हो जाइए। जिला ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत हमीरपुर शहर समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। सदर थाना पुलिस भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है और अपनी रात्रि गश्त बढ़ा दी है।

मंगलवार देर शाम ट्रैफिक पुलिस ने शहर में बिना नंबर प्लेट घूम रही एक संदिग्ध कार को जब्त किया है। इस गाड़ी पर टैंपरेरी नंबर प्लेट लगाई गई थी और इसके पिछले बम्पर व बोनट पर ‘HP Government Undertaking’ लिखा हुआ था। पुलिस ने संदेह होने पर इसे रोका, लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया।

Advertisement – HIM Live Tv

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजकुमार ने जानकारी दी कि इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ओवरस्पीड के 56 चालान और ड्रंक एंड ड्राइव के 19 चालान किए हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।